वन्यजीव संघर्ष से IT हब तक,हल्द्वानी में सख्त कानून व्यवस्था पर जोर..


हल्द्वानी :
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफटीआई सभागार, हल्द्वानी में कानून व्यवस्था एवं जनपद में संचालित विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और बेहतर समन्वय के साथ पूरे किए जाएं।
मानव-वन्यजीव संघर्ष पर तकनीकी निगरानी
मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को गंभीर बताते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में ट्रैप कैमरे, सोलर फेंसिंग और मजबूत तारबाड़ लगाने के निर्देश दिए। नियमित गश्त और गहन निगरानी सुनिश्चित करने को कहा, ताकि जनहानि और फसलों के नुकसान को रोका जा सके।
वनाग्नि रोकथाम के लिए फायर लाइन दुरुस्त रखने, रेंजवार मॉनिटरिंग और जनजागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए।
वन अधिकारियों ने जानकारी दी कि पनियाली क्षेत्र में कैमरों में लैपर्ड नहीं बल्कि बाघ की पुष्टि हुई है, जिसे पकड़ने की कार्रवाई शीघ्र शुरू की जाएगी।
विकास कार्यों में जवाबदेही तय
शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि विभाग आपसी जिम्मेदारी एक-दूसरे पर न डालें। निर्माण कार्यों के दौरान जनता को अनावश्यक असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने दो टूक कहा “लापरवाही किसी भी स्थिति में क्षम्य नहीं होगी।”
कानून व्यवस्था पर कड़ा संदेश
मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पुलिस और प्रशासन को संवेदनशील, उत्तरदायी और परिणामोन्मुखी कार्यशैली अपनाने के निर्देश दिए।
रानीबाग में IT हब को मिलेगी रफ्तार
रानीबाग स्थित बंद पड़ी एचएमटी फैक्ट्री की भूमि पर आईटी हब विकसित करने की योजना को गति देने की बात कही गई। इससे क्षेत्र में रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों को नया प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
साथ ही बच्चीनगर सहित अन्य क्षेत्रों में नहरों के चौड़ीकरण और मरम्मत प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश भी दिए गए।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




वन्यजीव संघर्ष से IT हब तक,हल्द्वानी में सख्त कानून व्यवस्था पर जोर..
होली पर प्रशासन अलर्ट : सेंसिटिव इलाकों में विशेष तैनाती
भक्ति, श्रृंगार और सौहार्द का संगम_ ढोल-दमाऊं पर थिरकता नैनीताल..Video
नैनीताल की ब्रिटिश कालीन ग्लेनमोर कुटीर में लगी आग,पूरी इमारत जलकर राख..Video
अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनई की मौत, दुनिया में हलचल..