

ऊत्तराखण्ड के कैंची धाम के दयालु बाबा नीब करौरी के सोशियल मीडिया में जलवा छाने से मंदिर आने वाले भक्तों की संख्या अचानक बहुत बढ़ गई है। बाबा के अनुयायी 15 जून को होने वाले मंदिर के स्थापना दिवस के लिए जुटने लगे हैं। पुलिस भी इस महाकुंभ को देखते हुए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
नैनीताल जिले में विश्व विख्यात कैंची धाम पर नैनीताल और आसपास के लोगों को लंबे समय से आस्था रही है। लेकिन फेसबुक के सी.ई.ओ.मार्क जुकरबर्ग और एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स के पी.एम.मोदी से बाबा नीब करौरी का नाम लेने के बाद से इसे अच्छी पहचान मिली। बीते नवंबर भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान और उनकी बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का के ट्वीट करने और कैंची धाम पहुंचने से मंदिर को एक नई पहचान मिल गई।
इसके बाद कई सेलेब्रिटी जैसे वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन लोवलीना बोर्गोहेन, बॉलीवुड कलाकार वरुण धवन, राजपाल यादव और भारती सिंह, कलाकार रवि किशन, सामंथा रूथ प्रभु आदि ने भी हाल में कैंची धाम के दर्शन किये। इसमें से क्रिकिटर विराट कोहली और बॉक्सर लोवलीना की बड़ी जीत के पीछे बाबा के नाम का स्मरण और फिर ट्वीट ने भी सोशियल मीडिया में धमाल मचा दिया था।
इन लोगों की आस्था और विश्वास को देखते हुए अब नैनीताल से 18 किलोमीटर दूर कैंचीं धाम में हर रोज देश दुनिया से हजारों भक्त दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। भक्तों की भक्ति में कहीं भी कमी नहीं आ रही है, सभी बाबा के दर्शनों के लिए खिंचे चले आते हैं।
जिला प्रशासन और नैनीताल पुलिस को ट्रैफिक प्रबंधन करने में पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में पुलिस ने भवाली अल्मोड़ा मार्ग में केवल निर्धारित शटल ट्रैफिक चलाकर जाम की परेशानी से बचाने की व्यवस्था लागू की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड पर खूनी हादसा, दो परिवारों में कोहराम..
टक्कर मारने के बाद युवक पर चढ़ा दी कार, लालकुआं में रफ्तार का कहर_Video
नैनीताल की लाइफलाइन लोअर माल रोड फिर गुलजार,, दौड़ने लगे वाहन..
डिजिटल दौर में किताबों से जोड़ने की अनूठी पहल, DSB में बांटी गईं 4000 मुफ्त पुस्तकें
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित