“लोकल से ग्लोबल की ओर”_ हल्द्वानी मे Export Promotion Workshop..

जनपद नैनीताल के उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला उद्योग केन्द्र, हल्द्वानी द्वारा 12 फरवरी यानि कल गुरुवार को एक्सपोर्ट प्रमोशन वर्कशॉप का आयोजन जिला उद्योग केन्द्र के सभागार में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय इकाइयों द्वारा निर्मित उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की प्रक्रिया, योजनाओं और मार्केटिंग तकनीकों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम में लगभग 73 उद्यमियों एवं औद्योगिक इकाइयों ने प्रतिभाग कर निर्यात से जुड़ी प्रक्रियाओं, वित्तीय सुरक्षा, गुणवत्ता मानकों और अंतरराष्ट्रीय विपणन रणनीतियों पर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
विशेषज्ञ संस्थाओं ने दी अहम जानकारी
कार्यशाला में निर्यात क्षेत्र की प्रमुख संस्थाओं के विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी साझा की, जिनमें शामिल रहे_
Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority (APEDA)
Export Credit Guarantee Corporation of India (ईसीजीसी लिमिटेड, मुरादाबाद)
Indian Institute of Management Kashipur
Export-Import Bank of India
Spices Board India
ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को निर्यात संभावनाओं, वित्तीय सहायता, जोखिम प्रबंधन और उत्पाद मानकीकरण की बारीकियों से अवगत कराया।
उद्योग जगत की उल्लेखनीय भागीदारी
कार्यक्रम में पल्लवी गुप्ता (महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र हल्द्वानी), आर.सी. बिन्जौला (अध्यक्ष, हिमालय चैम्बर ऑफ कॉमर्स), मनोज डागा (सचिव, हिमालय चैम्बर ऑफ कॉमर्स), कमल प्रीत कौर (APEDA), संदीप व्यास (ईसीजीसी) सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
निर्यात को लेकर बढ़ा उत्साह
कार्यशाला ने स्थानीय उद्यमियों को न केवल तकनीकी और वित्तीय जानकारी दी, बल्कि “वोकल फॉर लोकल” को “लोकल टू ग्लोबल” में बदलने की प्रेरणा भी प्रदान की।
जिला उद्योग केन्द्र की यह पहल जनपद के औद्योगिक विकास को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“लोकल से ग्लोबल की ओर”_ हल्द्वानी मे Export Promotion Workshop..
अर्जुन की हत्या का मां ने 12 लाख में तय किया था का सौदा,सब पकड़े गए..
फतेहपुर में टाइगर का खूनी हमला : गंगा देवी को बनाया निवाला, ग्रामीणों में उबाल
हल्द्वानी डबल मर्डर का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार_वजह क्या बताई..Video
उत्तराखंड में IAS – PCS के तबादले, हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट बने बाजपेयी..