हल्द्वानी-शादी समारोह में पानी पीने पर दो दलित भाइयों से मारपीट! चार लोग हिरासत में


हल्द्वानी। 10 मई रविवार की रात गौलापार क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान पानी पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि डीजे चला रहे दो दलित भाइयों के साथ बारात पक्ष के कुछ लोगों ने मारपीट की और जातिसूचक टिप्पणियां कीं। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है।
घटना से नाराज ग्रामीणों और महिलाओं ने काठगोदाम कोतवाली पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्रतारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने नामजद चोर लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसर देवला मल्ला निवासी उमेश चंद टम्टा ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि बीती रविवार 10 मई की रात गांव में आयोजित विवाह समारोह में उसका भाई शुभम टम्टा डीजे संचालित कर रहा था। उमेश का साला भी उसके साथ सहयोग कर रहा था।
इसी दौरान शुभम ने पास में रखे बर्तन से पानी पी लिया, जिस पर वहां मौजूद कुछ युवकों ने आपत्ति जताई। आरोप है कि बात बढ़ने पर युवकों ने शुभम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते कई लोग वहां पहुंच गए। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए शुभम को बेरहमी से पीटा।
घटना की जानकारी मिलने पर उमेश मौके पर पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान उसके सिर पर चाकू से हमला किया गया। मारपीट में घायल शुभम को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है। घटना से नाराज ग्रामीणों और महिलाओं ने काठगोदाम कोतवाली पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना में नामजद चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त
MBPG छात्रसंघ चुनाव मतगणना : आर्यन की बंपर बढ़त कायम