Ad

हल्द्वानी में पूर्व फौजी निकला महिलाओं की चैन का लुटेरा,ऐसे करता था स्नेचिंग..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में पुलिस ने महिलाओं के गले से सोने की चेन लूटने वाले शातिर को गिरफ्तार किया है।बताते दें अगस्त महीने में दो बुजुर्ग महिलाओं के गले से सोने के चेन लूटने वाला मुनस्यारी पिथौरागढ का रहने वाला पूर्व फौजी निकला, जो इन दिनों हल्द्वानी के अमरावती कॉलोनी में रह रहा था।

ADVERTISEMENTSAd

आरोपी लुटेरा पूर्व फौजी को आज पुलिस ने लामाचौड चौकी के पास बसुन्धरा विहार जाने वाले मार्ग पर एक काले रंग की स्कूटी एक्टिवा 5G के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि ये स्कूटी उसने भट्ट कालोनी से चुराई थी। स्कूटी की डिग्गी चैक करने पर उसमें एक नम्बर प्लेट UK04T8497 बरामद हुई।

आरोपी के बैग से तलाशी लेने पर उसके बैग से 2 सोने की चैन बरामद हुई जो उसके तीन अगस्त और 28 अगस्त को हल्द्वानी के दयाल बिहार व प्रगति बिहार भगवानपुर से लूटी थी। आरोपी की पहचान भूपेन्द सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी भवानी दवानी, पोस्ट ब्गापानी मुनस्यारी पिथौरागढ हाल निवासी तल्ली बमौरी अमरावती कालौनी हल्द्वानी के तौर पर हुई है।

पूछताछ पर आरोपी ने बताया वर्ष 2022 में आर्मी से रिटायर हुआ है। रिटायरमेंट में 28 लाख रूपये मिले थे जिसे शेयर मार्केट मे लगाये पैसा डूब गया। फिर अपनी बीबी के जेवर बैंक मे गिरवी रखे जो पैसे मिले उसे भी शेयर मार्केट में लगा दिये। लेकिन उसे शेयर मार्केट में लगातार नुकसान होने के कारण उसकी माली हालत बिगडने लगी। माह अप्रैल में मेरी पत्नी व बच्चे छोड कर पिथौरागढ चले गये जिसके बाद से वह चोरी व चैन लूटने की घटना को अंजाम देने लगा।

अभियुक्त चैन लूटने की घटना करने से पहले स्कूटी चुराकर उसे कही दूर एकान्त स्थान पर खडा कर देता था तथा एक दो दिन बाद उक्त जहां पर टुकटुक व अन्य किसी माध्यम से आकर वहां से स्कूटी लेकर चैन लूटने की घटना को अंजाम देता था चूंकि अभियुक्त पहाड का रहना वाला था इसलिए यहां बुजुर्ग महिलाओं से पहाड़ी में बात करके उनका ध्यान भटकाकर चैन छीन लिया करता था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *