उत्तराखंड के पूर्व DGP अशोक कुमार को इस राज्य में मिली अहम ज़िम्मेदारी

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ख़बर शेयर करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के गांव कुराना निवासी एवं उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को सोनीपत जिले के राई स्थित मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया है। अशोक कुमार ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन टूर्नामेंट चैंपियन रह चुके हैं। अशोक कुमार की बेटी कुहू ने भी बैडमिंटन में 16 इंटरनेशनल मेडल जीते हैं। वह भी लगातार खेलती रही है।

पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का पूरा परिवार खेल में रुचि रखता हैं। पूर्व DGP की पत्नी अलकनंदा अशोक भी ऑल इंडिया ओलंपिक संघ में संयुक्त सचिव है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : जंगल की आग ने छीन लिया घर का इकलौता चिराग,सदमें में मां-पत्नी बदहवास_ ज़िम्मेदार कौन..?

वर्ष 1989 बैच के आईपीएस अशोक कुमार का पुलिस सेवा में भी शानदार रिकॉर्ड रहा है। उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को उन्होंने मजबूती के साथ संभाला और स्थिरता प्रदान की। सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उनकी रुचि रही है। साइबर क्राइम पर भी उन्हे विशेषज्ञता हासिल है।

अशोक कुमार 1 मार्च को विश्वविद्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। वह 20 नवंबर, 2023 को उत्तराखंड में डीजीपी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। राई खेल विवि के पहले कुलपति एसएस देशवाल ने कुछ दिन पहले इस्तीफा दे दिया था। दो दिन पहले ही उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *