पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे..Video


उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार शाम दिल्ली से देहरादून लौटते समय मेरठ के पास एमआईईटी कॉलेज के सामने सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनके काफिले की गाड़ी आगे चल रही पुलिस एस्कॉर्ट से टकरा गई, जिससे इनोवा कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
गनीमत रही कि हरीश रावत पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। हादसे के तुरंत बाद उन्हें काफिले की दूसरी गाड़ी में बैठाकर आगे रवाना किया गया। हादसे की सूचना पर एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने स्थिति की पुष्टि की और बताया कि यह हादसा एस्कॉर्ट वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस की मदद से टोयोटा एजेंसी में खड़ा कराया गया, जबकि रावत को पुलिस एस्कॉर्ट के साथ सुरक्षित देहरादून रवाना किया गया।

हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर हादसे की जानकारी साझा करते हुए कहा, “मैं पूरी तरह से ठीक हूं, चिंता की कोई बात नहीं है। गाड़ी को जरूर नुकसान हुआ है, लेकिन मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं।”



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal