Ad

पूर्व भाजपा नेता और अटल सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे जसवंत सिंह का 82 साल की उम्र में निधन..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नई दिल्ली 27.09.2020.GKM NEWS पूर्व भाजपा नेता और अटल बिहारी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे जसवंत सिंह का आज निधन हो गया है. वह लम्बे वक़्त से बीमार चल रहे थे..जसवंत सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई बड़े नेताओ ने शोक जताया.. वे 82 साल के थे

ADVERTISEMENTSAd

वह सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती थे. अस्पताल ने अपने बयान में दुःख ज़ाहिर करके हुए कहा कि एक माननीय सेवानिवृत्त मेजर और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का 27 सितंबर, 2020 को सुबह करीब 6:55 बजे निधन हो गया.

वह 25 जून 2020 से अस्पताल में भर्ती थे.इसके साथ ही अस्पताल ने कहा कि जसवंत सिंह के शरीर के कई अंगों ने ठीक से काम करना बंद कर दिया था, जिनका इलाज चल रहा था. आज सुबह उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा. अस्पताल ने कहा कि काफी कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

जसवंत सिंह के पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि उनका अंतिम संस्कार आज जोधपुर में किया जाएगा.



ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *