

उत्तराखण्ड में नैनीताल स्थित पटवाडांगर के जंगलों से लगी आग रूसी बाईपास की पुलिस चौकी तक पहुंची। स्थानीय लोगों की मादद से दमकल और वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए अपनी जीजान झोंक दी।
नैनीताल जिले के पहाड़ी क्षेत्र में कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर से वनाग्नि ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। नैनीताल से हल्द्वानी मार्ग में 7 किलोमीटर पर पड़ने वाले रूसी बाईपास से लगे जंगल मे भीषण आग लग गई।
गांव के देवेंद्र सिंह ने बताया की आग मंगलवार रात से शुरू हुई, लेकिन सवेरे होते होते उसने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने सवेरे आग को बुझाने का काम शुरू किया और फिर दमकल विभाग के जवान आग बुझाने के लिए मौके पर पहुँच गए।
उन्होंने कहा कि अनियंत्रित आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोग, पुलिस, दमकल और वन विभाग के कर्मचारी पूरी शिद्दत से जुट गए। चीड़ समेत मिश्रित पेड़ पौंधे वाले इस जंगल से लगी।
आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। कुछ ही समय मे आग रूसी2 की पुलिस चौकी तक पहुँच गई, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जंगल की आग अभी जारी है जिसे काबू किया जा रहा है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..