हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग से आने-जाने वाले लोगों के लिए ज़रूरी सूचना..यह हुआ बदलाव..

हल्द्वानी- रुद्रपुर मार्ग से हल्द्वानी आने वाले लोगों के लिए जरूरी सूचना है। लालकुआं- रुद्रपुर सिडकुल हॉल्ट के मध्य ट्रैक के मरम्मत कार्य के चलते वाहनो को पंतनगर होते हुए हल्द्वानी आना पड़ेगा। भारी बारिश की वजह से रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है।

बारिश के रूकने के बाद मरम्मत का कार्य शुरू कराया जा रहा है।गुरुवार 21 अक्टूबर रात 8 बजे से 22 अक्टूबर सुबह 8 बजे तक हल्द्वानी मार्ग बंद रहेगा। रेल फाटक बंद होने की वजह से वाहनों को वाया लालकुआं संचालित किया जाएगा। रोडवेज की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। हल्द्वानी मार्ग पर संचालित होने वाली बसें वाया लालकुआं फूलबाग होकर हल्द्वानी पहुंचेंगी।
रोडवेज ने दिल्ली व अन्य स्थानों से आने वाली बसों के किराया में भी बदलाव किया है।दिल्ली से हल्द्वानी का किराया प्रति यात्री 385 रुपए
रुद्रपुर-लालकुआं प्रति व्यक्ति किराया 35 रुपए
रुद्रपुर से हल्द्वानी प्रति व्यक्ति किराया 25 रुपए
रुद्रपुर से फूलबाग प्रति व्यक्ति किराया 25 रुपए



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भाजपा के भीतर असंतोष..? जमीनी कार्यकर्ता हाशिये पर_भुवन भट्ट
एक पासपोर्ट फोटो रखें तैयार, उत्तराखंड में SIR की शुरुआत..Book A Call with BLO
रसोई का बजट बिगड़ा, आज से महंगी हुई घरेलू गैस_सिलेंडर पर 29 रुपये बढ़े
उत्तराखंड : छात्र को नकल से रोका तो दरोगा ने कॉलेज में शिक्षकों को थप्पड़-घूसों से पीटा
कुमार विश्वास, अशोक चक्रधर और हरिओम पंवार की मौजूदगी में सीएम धामी का बड़ा संदेश