

देहरादून: स्थानीय लोगों की मांग और तीर्थ यात्रियों की इच्छा को देखते हुए देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए फ्लाइट शुरू कर दी गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-पिथौरागढ़ फ्लाइट का एयरपोर्ट टर्मिनल से शुभारंभ किया। इसके बाद 10:10 बजे फ्लाई बिग के 18 सीटर विमान ने देहरादून एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरी।
पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कुल 15 लोगों ने देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरी। फ्लाई बिग को बीते जुलाई महीने में इस फ्लाइट को शुरू किया जाना था, लेकिन डीजीसीए से एप्रुवल नहीं मिलने के कारण और कंपनी के अपने निजी कारणों के चलते इस फ्लाइट को शुरू नहीं किया जा सका।
डीजीसीए ने इस फ्लाइट के कई ट्रायल के बाद मंजूरी दी है। इसके बाद आज इस फ्लाइट को शुरू कर दिया गया है। इस फ्लाइट की शुरू होने से गढ़वाल और कुमाऊं हवाई मार्ग से आपस में जुड़ गए हैं।
स्थानीय लोगों की बढ़ेंगी आय
इससे पर्यटन, तीर्थाटन के अलावा व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की संभावनाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यक्त की है। सीएम धामी के अनुसार हवाई सेवा शुरू होने से जहां स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन करने आने के लिए तीर्थयात्रियों को सुविधा मिलेगी। सीएम धामी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों के फलस्वरुप आज बहुप्रतीक्षित पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा का शुभारंभ हो चुका है। इस हवाई सेवा के शुरू होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं इसके माध्यम से सीमांत क्षेत्र का पर्यटन भी और अधिक विस्तारित होगा, जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका में वृद्धि होगी।
सस्ती विमान सेवा
देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच सालों से चली आ रही लोगों की सस्ती विमान सेवा की मांग को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखा के पूरा कर दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जौली ग्रांट एयरपोर्ट से विमान से पिथौरागढ़ गए और नैनी-सैनी हवाई अड्डे पर उड़ान का उद्घाटन करने के बाद उसी विमान से लौटे। मुख्यमंत्री धामी ने लोगों का जोश देख अपने साथ मौजूद सचिव शैलेश बगौली को हाथों-हाथ अगला लक्ष्य पिथौरागढ़-हिंडन (गाजियाबाद) उड़ान सेवा शुरू करने का काम थमा दिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..