


haldwani : उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने एआरओ हल्द्वानी से वार्ता कर आचार संहिता की शिकायत दर्ज करवाई है। साहू ने बताया भाजपा द्वारा लगातार आदर्श आचार संहिता के नियमों की अनदेखी कर धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। अब बरेली रोड मे सरकारी सम्पति मेडिकल कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों झण्डे बिल्कुल सामने लगे लहरा रहे हैं। जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने के साथ-साथ बेहद ही बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सिटी मजिस्ट्रेट ने तत्काल कार्यवाही की बात कही है।
आपको बताते चलें इससे पहले हेमंत साहू ने लोकसभा चुनाव में प्रचार प्रसार के लिए हल्द्वानी में नैनीताल रोड पर एक निजी स्कूल में भाजपा द्वारा एक कॉल सेंटर संचालित किए जाने की शिकायत की थी। जिस पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में लोगों को संदेश देने और भेजने के लिए एक स्कूल में चल रहे भाजपा के कॉल सेंटर के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी किया था।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अनुराग अकादमी में नन्हे कदमों की नई शुरुआत_ यादगार बना पहला दिन
उत्तराखंड पुलिस में प्रमोशन और तबादले,10 अधिकारी बने CO
नैनीताल में अवैध जमीन सौदे पर बड़ी कार्रवाई, 1.170 हेक्टेयर भूमि सरकार के नाम
नैनीताल में विधायक के बेटे की VIP हनक_फार्च्यूनर सीज़ हो गयी..Video
हनुमान धाम पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश के लिए मांगी खुशहाली