पहाड़ से पहले एग्जिट, फिर एंट्री_SSP मंजूनाथ ने खुद संभाली ट्रैफिक की कमान_Video

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी/नैनीताल।
लॉन्ग वीकेंड के चलते नैनीताल, कैंची धाम, भवाली और भीमताल की ओर उमड़ी पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच नैनीताल पुलिस ने अब वाहनों की सुरक्षित निकासी पर पूरा फोकस कर दिया है। हजारों वाहनों के पहाड़ों की ओर पहुंचने के बाद 4 अक्टूबर की शाम 4 बजे से 10 बजे तक हल्द्वानी-काठगोदाम से पहाड़ की ओर जाने वाले यातायात पर रोक लगाकर वन-वे/डायवर्जन प्लान लागू किया गया।

व्यवस्था की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. खुद ग्राउंड पर मौजूद रहकर ट्रैफिक मैनेजमेंट की कमान संभाल रहे हैं। उनका फोकस सिर्फ जाम हटाने पर नहीं, बल्कि पहाड़ों से लौट रहे पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से नीचे लाने और आम लोगों की परेशानी को कम करने पर है।

डायवर्जन लागू होने के बाद फिलहाल पहाड़ से नीचे आने वाले वाहनों को प्राथमिकता दी जा रही है। भारी दबाव के बावजूद पुलिस टीम लगातार वाहनों की निकासी को व्यवस्थित करने में जुटी है। आवश्यकता के अनुसार यातायात को कुछ समय के लिए टू-लेन में भी संचालित किया जा रहा है, ताकि वाहनों का दबाव नियंत्रित रखते हुए आवागमन सुचारु बना रहे।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को लगातार दिशा-निर्देश दे रहे हैं और स्वयं यातायात व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। उनके साथ एसपी क्राइम/ट्रैफिक, एसपी सिटी हल्द्वानी, एसपी संचार, क्षेत्राधिकारी, थाना-चौकी प्रभारी, पीएसी, होमगार्ड और बड़ी संख्या में पुलिस बल यातायात व्यवस्था संभाल रहा है।

पुलिस के लिए यह महज वाहनों की भीड़ को नियंत्रित करने की चुनौती नहीं है। पहाड़ों पर फंसे परिवारों, बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को सुरक्षित नीचे पहुंचाना भी उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी है। यही वजह है कि पुलिस लगातार एंट्री रोककर पहले एग्जिट को क्लियर करने की रणनीति पर काम कर रही है।

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *