

स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दून मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजा था। इसमें 72 वर्षीय महिला के सैंपल में कोविड का नया वेरिएंट जेएन.1 मिला है। महिला को किसी अन्य बीमारी के चलते 30 दिसंबर 2023 को दून अस्पताल में भर्ती कराया था। कोविड के लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टरों ने कोविड जांच कराने के लिए कहा। दून अस्पताल में चार जनवरी को महिला की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। जिसमें कोरोना संक्रमित पाई गई।
संक्रमित महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। लेकिन महिला अपनी बहन के दामाद के संपर्क में आई थी। जो अमेरिका से आया था। हालांकि दामाद कोरोना संक्रमित नहीं है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने कोरोना संक्रमित महिला के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग जांच में जेएन.1 वेरिएंट मिलने की पुष्टि की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती_12 बाइक टैक्सी सीज
NAINITAL आ रहे हैं तो इन बातों का रखें ख्याल, DM रयाल की खास अपील…
PCS अफसरों के ट्रांसफर_ मनीष कुमार सिंह की नैनीताल वापसी
उत्तराखंड में नई जिम्मेदारियां, इन नेताओं को मिले दायित्व
High Court_ फुल कोर्ट रेफ्रेंस के साथ दी गई जस्टिस आशीष नैथानी को विदाई_Video