नैनीताल के नैना रेंज में रडार स्टेशन के जंगलों में आग का तांडव



नैनीताल : – उत्तराखंड में नैनीताल के लड़ियाकांटा स्थित एयर फोर्स के रडार स्टेशन के पास के जंगलों में भीषण आग लग गई। आग को बुझाने के लिए एयर फोर्स, फारेस्ट विभाग और दमकल के कर्मचारी जी जान से जुट गए ।
गुरुवार रात नैनीताल जिले में पहाड़ी क्षेत्र के जंगलों में भवाली रोड के समीप पाइंस के जंगलों में आग लगने की सूचना वन विभाग को मिली । आग को बुझाने के वन विभाग ने तत्काल एयर फोर्स स्टेअहं भवाली, दमकल विभाग और वन के फायर फाइटरों की टीम मौके पर भेज दी । तीनों ने मिलकर नैनी रेंज के चीड़ के जंगलों में आग पर काबू पाने के लिए फायर लाइन, झांपा(पत्तों की झाड़ी), रेक, पानी की बौछार आदि का इस्तेमाल करके आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किये । रडार स्टेशन के आसपास के जंगल में बढ़ती आग को देखते हुए भवाली एयर फोर्स स्टेशन और लड़ियाकांटा की टीमें भी जुटी रही । तेज हवाओं के कारण चीड़ के जंगल में आग तेजी से फैलती चली गई ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..