नैनीताल की ब्रिटिश कालीन ग्लेनमोर कुटीर में लगी आग,पूरी इमारत जलकर राख..Video

ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में नैनीताल के ब्रिटिश कालीन भवन ग्लेंनमोर कुटीर में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। भवन में लगी भीषण आग से भवन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हालांकि आग लगने से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन, घर में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

सूचना पर मौके पर दमकल विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कई घन्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


सूचना के अनुसार, मल्लीताल की ग्लेंमोर कुटीर में आज लगभग 1:30 बजे पड़ोसियों को आग की लपटें उठती दिखा। देखते ही देखते आग ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया। ब्रिटिश काल का यह भवन लकड़ी का बना हुआ है, जिसमें वर्तमान में 2 परिवार निवास कर रहे हैं।

एक परिवार के ललित तिवाड़ी आज ही होली की छुट्टी मनाने दोपहर में यहां पहुँचे थे। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के आने तक भवन की छत जल गई और भवन केवल दीवारों पर खड़ा रह गया।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *