हल्द्वानी – मेन बाजार में धधकी आग, माशा शूज़ में लाखों का नुकसान..Video


हल्द्वानी शहर में मंगलवार की रात एक और बड़े अग्निकांड ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी। शहर के व्यस्ततम बाजार मीरा मार्ग स्थित “माशा शूज़” शोरूम में देर रात अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 10 बजे दुकान बंद होने के बाद आसपास के लोगों ने शटर के भीतर से घना धुआं निकलता देखा। देखते ही देखते बाजार में हड़कंप मच गया और घटना की सूचना तत्काल फायर सर्विस को दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर कर्मियों की तत्परता के चलते आग को आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
बताया जा रहा है कि यह दुकान सुमेर सिद्दीकी पुत्र मतीन सिद्दीकी की है। आग की चपेट में आने से दुकान का अधिकांश सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जबकि प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए देर रात एसडीएम मोनिका भी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
गौरतलब है कि इसी दिन हल्द्वानी में चार घंटे के भीतर आग की यह दूसरी बड़ी घटना थी। इससे पहले हीरानगर स्थित केवीएम स्कूल में भी आग लगने की घटना सामने आई थी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




फायरिंग कांड पर हाईकोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था के सवाल पर मामला बना PIL
लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, नैनीताल-कैंचीधाम की सड़कें जाम
Watch : वीकेंड पर ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम_ नैनीताल-कैंचीधाम में जाम ही जाम,पयर्टक फंसे..
नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर_ डंपर से टकराई स्कॉर्पियो, मौत..
नहर में जिंदगी और मौत से जूझ रहा था नन्हा तेंदुआ , ग्रामीणों ने बढ़ाया मदद का हाथ..मां से मिलाया