उत्तराखंड : ट्रक और ट्राले की भीषण टक्कर के बाद लगी आग, दोनों चालकों की मौके पर मौत

उत्तराखंड – देहरादून : आज बुधवार को सुबह तड़के ऋषिकेश स्थित आरटीओ ऑफिस के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक और ट्रोले की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। दुर्घटना में दो चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया है।
प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक कंट्रोल रूम ऋषिकेश से सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से हेड कांस्टेबल अर्जुन पंवार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। एक ट्रोला और बोरिंग मशीन वाला ट्रक आपस में टकरा गए थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रोले में आग लग गई। आग की चपेट में आकर ट्रोला चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं ट्रक चालक की भी जान चली गई। ट्रक में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। फायर सर्विस की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
फायर सर्विस द्वारा ट्रोले में लगी आग को नियंत्रित किया गया तथा SDRF टीम ने दोनों वाहनों के चालकों के शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस को सुपुर्द किया।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital – भाजपा ने घोषित किये सभी मोर्चों के नए जिलाध्यक्ष, देखें किसको मिली कमान..
जनगणना पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला _11,718 करोड़ का बजट मंजूर..
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल_ 15 IPS अफसरों के तबादले, आदेश जारी
मुख्यमंत्री धामी ने दिया 17 परियोजनाओं का तोहफ़ा, मुक्तेश्वर को 112 करोड़ की बड़ी सौगात..
नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार पेड़ से भिड़ी_जीजा-साले की दर्दनाक मौत,पांच घायल