Ad

Nainital : भवाली बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां अपर्याप्त.. Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के भावली बाजार में भीषण आग। लकड़ी की बाजार में आग की संवेदनशीलता को देखते हुए एयर फोर्स भवाली और भीमताल के दमकल विभाग के साथ नैनीताल और हल्द्वानी से भी वाहन पहुंचे।

ADVERTISEMENTSAd


भवाली मुख्य बाजार स्थित मंदिर से लगी दुकानों में सोमवार शाम भीषण आग लग गई। आग, बाजार की दूसरी दुकान से शुरू हुई और अलग बगल की दुकानों पर पहुंचने लगी। भूस्वामियों समेत स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। भावली के एयर फोर्स स्टेशन समेत भीमताल के दमकल वाहन मौके पर पहुँच गए।

सूखी लकड़ियां और हवा के चलते आग तेजी से ऊपर और अलग बगल में फैल गई। स्थानीय लोगों ने भी बाल्टियों और पाइप से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। नैनीताल और हल्द्वानी से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुई। इस बीच, पुलिस ने भवाली भीमताल मार्ग में ट्रैफिक को नियमित दूरी पर रोक दिया।


माना जा रहा है कि मंदिर से चौराहे की तरफ मनीष की दुकान के बगल में किसी महिला की दुकान है जहां से आग शुरू हुई। आग फैलकर निचले तल से ऊपर तक पहुँच गई। आग, अगल बगल के भवनों को भी अपने चपेट में लेने लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि दमकल की गाड़ियां देरी से पहुंची और उनमें पर्याप्त पानी भी नहीं था जिससे इस भीषण आग से लड़ने में मुश्किलें आई। कहबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही थी।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page