तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश का अलर्ट! उत्तराखंड के इन जिलों में रहें सावधान


उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले बौछारों का सिलसिला शुरू हो गया है । पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बादल मंडरा रहे हैं और मानसून आने से पहले अच्छी खासी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज और कल 9 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आज (मंगलवार) भी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जबकि देहरादून, पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून के लिए बारिश व तेज हवाओं का येलो और पौड़ी व रुद्रप्रयाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौरागढ़, नैनीताल, चम्पावत, अल्मोड़ा, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो छह जून तक प्रदेश भर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


शिक्षार्थियों की समस्याओं पर सीधा फोकस, UOU के ‘जन संवाद’ का सफल समापन
मीनाक्षी की मौत के मामले में फरार आरोपी नईम पहलवान को पुलिस ने दबोचा_Video
हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर 100 फीट खाई में गिरा लोडेड डेयरी ट्रक..Video
बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान