हल्द्वानी में बेखौफ चोरों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना,स्मार्ट पुलिसिंग पर फिर सवाल..


हल्द्वानी में एक बार फिर चोरों ने पुलिस की रात्रि गश्त और स्मार्ट पुलिसिंग की हकीकत उजागर कर दी है। मुखानी थाना क्षेत्र के कुसुमखेड़ा में स्थित राधिका ज्वेलर्स में देर रात अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी।

वारदात के बारे में बताया जा रहा है चोर दुकान के पीछे बने रास्ते से अंदर दाखिल हुए और सोने-चांदी के कीमती जेवरात समेटकर मौके से फरार हो गए। खास बात यह है कि दुकान के बगल में चल रहे निर्माण कार्य का चोरों ने पूरा फायदा उठाया, जिससे उनकी गतिविधियों पर किसी का ध्यान नहीं गया।

सुबह जब दुकान स्वामी मौके पर पहुंचे तो शटर खुला मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई। तत्काल मुखानी थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात चोरों की तलाश तेज कर दी गई है। हालांकि, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय व्यापारियों में घटना को लेकर गहरा रोष है और उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है, लेकिन चोरों के बढ़ते हौसले व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बनते नजर आ रहे हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_ बनभूलपुरा से काठगोदाम तक एक्शन, गुंडा एक्ट में 6 ‘तड़ीपार’
Nainital_109 गांव रेड ज़ोन में, फेंसिंग और सोलर लाइट से होगी घेराबंदी – डीएम
हल्द्वानी डकैती कांड वाली नकली SOG को पकड़ेगी_रीयल स्पेशल 40..
SIR पर पैनिक होने की जरूरत नहीं! 15 सितंबर के बाद भी जुड़ सकता है नाम : ADM
खनन नियमावली को हाई कोर्ट में चुनौती_ रॉयल्टी वसूली निजी हाथों में क्यों ?