

भीषण सड़क हादसा —- इस हादसे में चार युवकों की मौत हुई है। जो गजरौला के रहने वाले थे, यूट्यूब पर Round 2 world चैनल पर कॉमेडी वीडियो बनाते थे।
1.लक्की चौधरी
2.सलमान
3.शाहरुख
4.शाहनवाज
सभी हसनपुर में बर्थडे पार्टी मना कर लौट रहे थे।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 9 मई की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. ये हादसा स्टेट हाइवे गजरौला संभल मार्ग पर दो बेकाबू कारों के आमने-सामने की ज़ोरदार टक्कर से हुआ. इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए. जिन चार लोगों की मौत हुई, उन्हें यू-ट्यूबर बताया जा रहा है. चारों यू-ट्यूबर हसनपुर से बर्थडे पार्टी मनाकर अपने घर जा रहे थे।
घटना के बाद मौक़े पर ही भीड़ जमा हो गई. लोगों ने दुर्घटना का शिकार हुए लोगों को CHC गजरौला पहुंचाया. वहां मौजूद डॉक्टर ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार वालों और पुलिस अफ़सरों तक ख़बर पहुंचाई गई, जिसके बाद वो मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है।
बताया गया कि हादसे में मारे गए युवक एर्टिगा कार से बर्थडे मनाकर लौट रहे थे. इस दौरान सामने से आ रही बोलेरो कार से उनकी टक्कर हो गई. मारे गए चारों यू-ट्यूबर्स के यू-ट्यूब चैनल का नाम Round 2 World बताया जा रहा है, जिसमें वो कॉमेडी वीडियो बनाया करते थे. उनके यू-ट्यूब चैनल को 2.06 मिलियन लोगों ने सब्सक्राइब कर रखा है।
इस मामले में हसनपुर सर्किल CO पंत कुमार ने बताया कि एक एर्टिगा गाड़ी हसनपुर क्षेत्र के अंतर्गत मनोटा पुलिया के पास जा रही थी. इसी दौरान ये घटना हुई. चार मौतों की पुष्टि हुई है. बाक़ी दो गंभीर लोगों को इलाज के लिए अमरोहा ज़िला अस्पताल रवाना किया गया है. मृतकों के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
साथ ही, उनके परिवार वालों को ख़बर दे दी गई है. जबकि डॉक्टर अजीत कुमार ने बताया कि चार बच्चे आए थे. उनकी पहचान शाहरूख, सलमान, शाहनवाज़ और सहाफत के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि उनके पास जितने भी बच्चे गए, वो मृत अवस्था में ही पहुंचे थे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले