Ad

चेहरे पर दिखी ख़ुशी.. 219 भारतीयों को लेकर मुम्बई पहुंचा Air इंडिया का प्लेन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को आज सकुशल सरकार की मदद से विशेष विमान के तहत भारत लाया गया. मुंबई एयरपोर्ट पर उन तमाम छात्रों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली जो यूक्रेन में युद्ध के माहौल में रह रहे थे और अपने वतन अपने घर आने के लिए परेशान थे.

ADVERTISEMENTSAd


करीब 219 छात्रों को लेकर एक विशेष विमान आज मुंबई के एयरपोर्ट पर रात करीब 8:00 बजे पहुंचा. इन छात्रों को रिसीव करने के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे. साथ ही मुंबई की मेयर किशोरी Pendekar भी एयरपोर्ट पर पहुंची थीं. यूक्रेन से विशेष विमान से लाए गए छात्रों का मुंबई एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया. पेपर वर्क पूरा होने के बाद इन छात्रों को उनके घर जाने की अनुमति दी गई. यह छात्र महाराष्ट्र के तमाम शहरों के कोने-कोने के रहने वाले थे.

यूक्रेन – रोमानिया के रास्ते 219 भारतीयों को लेकर एअर इंडिया का पहला विमान शनिवार शाम रोमानिया के बुखारेस्ट से मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचा. वायु यातायात नियंत्रक (एटीसी) के सूत्रों ने यह जानकारी दी. बोइंग 787 विमान के साथ संचालित, एअर इंडिया की निजी उड़ान शाम सात बजकर 50 मिनट पर मुंबई हवाई अड्डे पर उतरी. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल युद्ध प्रभावित यूक्रेन से लौटे भारतीय नागरिकों की अगवानी करने के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थे.


मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने पर पीयूष गोयल ने प्लेन में यात्रियों से बात की. उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया और लिखा, “मातृभूमि में वापस आने पर स्वागत है. मुंबई एयरपोर्ट पर यूक्रेन से सकुशल भारत वापस लौटे लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट देखकर खुशी हुई. पीएम मोदी की अगुवाई वाली सरकार भारतीय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है.”

निकासी उड़ान मुंबई से बुखारेस्ट के लिए तड़के 3.38 बजे रवाना हुई थी और भारतीय मानक समय के अनुसार सुबह करीब 10.45 बजे वहां उतरी थी. सड़क मार्ग से यूक्रेन-रोमानिया सीमा और यूक्रेन-हंगरी सीमा पर पहुंचने वाले भारतीय नागरिकों को भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा क्रमशः बुखारेस्ट और बुडापेस्ट ले जाया गया ताकि उन्हें निकाला जा सके.
पहली निकासी उड़ान एआई1944 बुखारेस्ट से दोपहर 1.55 बजे (भारतीय मानक समय) 219 भारतीयों के साथ रवाना हुई थी.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *