

उत्तराखंड में नैनीताल की सुंदर और प्रतिष्टित नैनीझील अपने सर्वोच्च जलस्तर(ऑप्टिमम)पर पहुंचने वाली है। इसकी देखरेख करने वाली सिंचाई विभाग पुरानी त्रुटियों को देखते हुए इसपर नजदीक से नजर रखे हुए है।
नैनीताल और आसपास लगातार दो दिनों से बरसात हो रही है। नैनीताल के कैचमेंट क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में लगभग 103 मिलीमीटर बरसात नापी गई है। इसके साथ ही झील का जलस्तर 11.3 फ़ीट से अधिक पहुंच गया है। सिंचाई विभाग के जे.ई.नीरज का कहना है कि झील के पानी का स्तर 11.6 फ़ीट पहुंचने के बाद झील से जल निकासी के दो स्काडा गेटों को खोल दिया जाएगा। इन गेटों को पहले दो इंच और बरसात की तेजी को देखते हुए ज्यादा खोल दिया जाएगा।
बता दें कि इस वर्ष मानसून में सामान्य से कम वर्षा होने के कारण नैनीझील जरूरत की सीमा से नीचे रह गई थी। आम जनता में झील के पानी को लेकर चिंताएं बढ़ गई थी। लेकिन अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में दो दिनों की लगातार बरसात के साथ रुक रुककर हो रही बरसात ने जलस्तर को 11 फ़ीट से ऊपर पहुंचा दिया है।
जलस्तर और गेट की निगरानी करने के लिए एस.डी.एम.राहुल साह भी अपनी टीम से साथ स्काडा गेट कंट्रोल रूम में पहुंच गए। झील से गैर जरूरी पानी निकासी के लिए सरकार ने दो स्काडा गेट लगाए हैं। बीते वर्ष इस सिस्टम के अचानक निष्क्रिय होने से तल्लीताल में जलभराव की स्थिति का एक वीडियो जोरों से वायरल हुआ था।
जे.ई.ने बताया कि वो बरसात और बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पानी बढ़ने पर गेट खोल दिये जायेंगे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




होली से पहले दून में गुंडई : विरोध करने पर दुकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़
हल्द्वानी में होलिका दहन_आस्था और परम्परा के साथ मनाया गया पर्व
नैनीताल – बाजार की दुकान में लगी आग, स्थानीय लोगों ने मदद कर काबू पाया..Video
नैनीताल में होली जुलूस ने बिखेरे रंग_जमकर उड़ा अबीर गुलाल, होलिका दहन..
ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, पुलिस महकमे में शोक ..