

सेना दिवस के उपलक्ष् में भिकियासैंण पूर्व सैनिक संगठन ने एक भव्य सांस्कृतिक आयोजन किया जिसमे सैकड़ों पूर्व सैनिकों और देश के लिए शहीद हुए सैनिकों की वीरांगनाए पहुची। साथ ही स्थानीय विधायक व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम मे हिस्सा लिया। आयोजन मे स्थानीय स्कूल के बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम कर सभी का मन मोह लिया साथ ही कार्यक्रम में आर्मी बेंड ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
इस दौरान पूरे कुमांऊ से पहुचे सैनिक संगठनों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे पूर्व सैनिक संगठन के जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह कड़ाकोटी ने बताया कि यह कुमांऊ का पूर्व सैनिको का पहला सबसे बड़ा कार्यक्रम है जिसे पूर्व सैनिकों द्वारा कराया गया है। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय सेना के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम मे 12 से ज्यादा सैनिक संगठनों ने अपनी उपस्तिथि दी जिसमे अल्मोड़ा जिले के साथ साथ नैनीताल के पूर्व सैनिको व सामाजिक कार्यकर्ताओ ने भी भागीदारी की ।
रिपोर्ट – कार्तिक बिष्ट



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..
पहाड़ों में संभलकर निकलें, मौसम फिर बिगड़ने के आसार..
हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update