

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को कायम करने में बुलडोजर का बड़ा अहम रोल रहा है। यहां बुलडोजर एक्शन के जरिए कानून कायम कराया जाता रहा है। लेकिन, अब बुलडोजर कानून तोड़ता दिख रहा है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के हापुड़ में टोल टैक्स को लेकर भिड़ंत का मामला सामने आया है। यहां टोल मांगे जाने के बाद टोल प्लाजा पर बुलडोजर चला दिया गया। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें टोल कर्मी टोल मांगने के बाद ड्राइवर पर इस प्रकार की हरकत किए जाने की बात कही जा रही है।
बताया जा रहा है यहां हापुड़ में टोलकर्मी और जेसीबी चालक में टोल को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष काफी देर तक एक-दूसरे से बहस करते रहे। टोल प्लाजा पर बिना टोल दिए बुलडोजर को आगे न ले जाने की बात कही गई। इस पर बुलडोजर चालक को गुस्सा आ गया। उसने टोल प्लाजा पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया। जेसीबी संचालक की इस हरकत से टोल प्लाजा पर हड़कंप मच गया। प्लाजा में मौजूद कर्मी बाहर निकल गए। उन्होंने इस पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
जेसीबी चालक की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल होने लगा। मिली जानकारी के अनुसार, पिलखुआ कोतवाी के छीजारसी टोल प्लाजा पर यह घटना घटी। वहां पर जेसीबी संचालक पहुंचा। उसने बिना टोल दिए वहां से निकलने की बात कही।
इस बात का टोल प्लाजा कर्मियों ने विरोध किया। नाराज बुलडोजर चालक ने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ कर दी। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर
भारी बारिश के बीच नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल..heavy rain alert
पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, हाई अलर्ट पर नैनीताल_इस जिले में छुट्टी घोषित
पैर फिसला और नहर के बहाव में बहती चली गई मासूम_नन्ही पीहू की मौत..bhimtal