दून में मुठभेड़ : दो बदमाशों के लगी गोली..


देहरादून – डोईवाला थाना क्षेत्र के लालतप्पड़ इलाके में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, लालतप्पड़ चौकी पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध युवक स्कूटी पर इलाके में घूम रहे हैं। पुलिस ने तत्काल इलाके में नाका बंदी की और चेकिंग शुरू की। इसी दौरान स्कूटी सवार युवकों को रुकने का इशारा किया गया, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें दबोच लिया गया।
घटना के बाद फरार तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस ने आसपास के जंगलों में सघन कॉम्बिंग अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है ताकि आरोपी जिले से बाहर न निकल सके।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोहेल खान पुत्र नूर मोहम्मद निवासी ईसी रोड, करनपुरऔर शानू पुत्र नौशाद निवासी चावला चौक, नालापानी रोड, देहरादून के रूप में हुई है। दोनों हाल ही में दून अस्पताल के बाहर हुई फायरिंग के मुख्य अभियुक्त बताए जा रहे हैं। उनके खिलाफ पहले से ही मुकदमा दर्ज है। गोली लगने के बाद दोनों को उपचार के लिए जॉलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके से पुलिस ने दो तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस, तथा एक स्कूटी बरामद की है। मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम की सराहना की तथा फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी की पहचान जल्द उजागर की जाएगी और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


रामनगर में 14 हेक्टेयर पर चला धामी सरकार का बुलडोजर_86 आशियाने ध्वस्त..Video
नैनीताल प्राधिकरण में भावना मेहरा का एक्शन
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का आगाज़
बाइक चोरों के हौसले बुलंद_देखिए बेखौफ वारदात का फुटेज..लालकुआं
पहले गाड़ियों को मारी टक्कर, फिर आगे हुआ आमना-सामना! नैनीताल में पर्यटक और ग्रामीण भिड़े