उत्तराखंड में बिजली ने दिया झटका,मंहगा हुआ करंट..देखिये नई दरें

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में एक बार फिर लोगों को बिजली का झटका लगा है राज्य में लगभग 27 लाख बिजली उपभोक्‍ताओं को बड़ा झटका लगा है. यहां ऊर्जा निगम ने प्रति यूनिट 14 से 52 पैसे बिजली के रेट बढ़ा दिए हैं. फ्यूल चार्ज एडजस्टमेंट के नाम पर बिजली दरों में बढ़ोतरी की गई है।

जुलाई से सितंबर महीने तक के लिए ये अतिरिक्‍त बढ़ोतरी की गई है. वहीं, पिछले 3 महीने अप्रैल, मई और जून महीने का फ्यूल चार्ज पूरी तरह माफ था, अब तीन माह के लिए फ्यूल चार्ज में बढ़ोतरी कर दी गई है. इससे घरेलू कनेक्शन में हर महीने 36 से 144 रुपये का असर पड़ेगा।

यूपीसीएल (UPCL) की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है. यूपीसीएल के मुताबिक, गैस और कोयले से चलने वाले पॉवर प्लांट की बिजली महंगी होने के कारण फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया गया है.

बता दें कि न‌ए वित्तीय वर्ष से यूपीसीएल ने गैस व कोयले से बनने वाली बिजली महंगी होने पर हर तीन महीने में फ्यूल चार्ज एडजस्टमेंट (FCA) करने की व्यवस्था की है।कृषि कार्यों के लिए भी देना होगा अतिरिक्‍त चार्ज – कामर्शियल उपभोक्‍ताओं से 52 पैसे, सरकारी विभागों से 49 पैसे, प्राइवेट ट्यूबवेल से 16 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से अतिरिक्त फ्यूल चार्ज वसूला जाएगा. कृषि कार्यों के बिजली बिलों में भी 22 पैसे चार्ज लिया जाएगा. तीन महीने बाद अक्‍टूबर में ये रेट नए सिरे से रिवाइज किए जाएंगे।

जानिये कितनी यूनिट पर कितना आएगा अतिरिक्‍त बिल


यूनिट अतिरिक्‍त बिल (रुपये)
100 यूनिट 36 रुपये
200 यूनिट 72 रुपये
300 यूनिट 108 रुपये
400 यूनिट 144 रुपये
500 यूनिट 180 रुपये

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *