हल्द्वानी में ईद की नमाज़ का वक्त मुकर्रर..


हल्द्वानी की जामा मस्जिद की जानिब से माह-ए-शव्वाल 1447 हिजरी के चाँद को लेकर अहम एलान किया गया है। 29 रमज़ानुल मुबारक (19 मार्च 2026) की शाम मगरिब के बाद चाँद देखने का एहतमाम किया गया, मगर हल्द्वानी और अतराफ़ में कहीं भी चाँद नज़र नहीं आया और न ही किसी मुकम्मल गवाही की तस्दीक हुई।
क्या है आधिकारिक एलान?
20 मार्च (जुमुआ) : 30वां रोज़ा (रमज़ान मुकम्मल)
21 मार्च (शनिवार) 1 शव्वाल 1447 हिजरी – ईद-उल-फित्र
यानी ईद-उल-फित्र 21 मार्च को अदा की जाएगी।
नमाज़-ए-ईद का वक्त

मदरसा इस्लामिया अरबिया सिराजुल उलूम की जानिब से एलान किया गया है कि ईद की नमाज ईदगाह में ठीक 8:30 बजे अदा की जाएगी।

जामा मस्जिद हल्द्वानी में ईद-उल-फित्र की नमाज़ सुबह 9:00 बजे अदा की जाएगी।
मस्जिद इंतज़ामिया ने तमाम अकीदतमंदों से वक्त की पाबंदी के साथ नमाज़ में शिरकत करने की दरख्वास्त की है।
शहर क़ाज़ी मौलाना शेख मोहम्मद आजम कादरी बरेलवी ने तमाम लोगों से अपील की है कि ईद के इस मुकद्दस मौके पर अमन-ओ-अमान, भाईचारा और मोहब्बत को कायम रखें और समाज में सकारात्मक माहौल बनाए रखें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..
Haldwani- गुंडागर्दी_पेट्रोल पम्प कर्मचारी को बेरहमी से पीटा..
देशभर में प्रीमियम पेट्रोल हुआ मंहगा_कीमतें बढ़ीं
धामी कैबिनेट का विस्तार – पांच मंत्रियों ने ली शपथ..