उत्तराखंड में बारिश का असर, 99 सड़कें बंद_इन जिलों में छुट्टी घोषित…


उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने बुधवार को देहरादून और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
खराब मौसम को देखते हुए देहरादून और बागेश्वर में कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित किया गया है। पिछले 24 घंटों में मसूरी में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है।
बारिश और भूस्खलन के चलते देहरादून के कालसी-चकराता मार्ग सहित कई सड़कों पर यातायात प्रभावित है। प्रदेश के 10 जिलों की कुल 99 सड़कें बंद हैं। सबसे ज्यादा 25 सड़कें चमोली, 15 पिथौरागढ़ और 13 बागेश्वर में बंद हैं।
उधर ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गया है। एहतियात के तौर पर घाटों पर एसडीआरएफ की तैनाती बढ़ा दी गई है और लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की गई है। वहीं यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे पर भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, जबकि चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन लगातार निगरानी रखे हुए है।
मौसम विभाग के अनुसार 6 से 8 अगस्त तक भी कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। लोगों से संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




SIR-2026_ नैनीताल जिले में 99.76% नोटिस तामील, वोटर लिस्ट पर सामने आया बड़ा डेटा..
अब ऑनलाइन खतौनी खारिज नहीं होगी..DM रयाल
नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन