शर्मनाक : देहरादून में दफ्तर के भीतर अधिकारी पर हमला,, शिक्षा निदेशक घायल..


देहरादून – स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार्यालय परिसर में घुसकर निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगा। घटना में निदेशक के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें तुरंत Coronation Hospital में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है और उपचार जारी है।
विधायक समर्थकों पर आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उमेश शर्मा काऊ अपने समर्थकों के साथ निदेशालय पहुंचे थे। किसी प्रशासनिक मुद्दे को लेकर विवाद बढ़ा और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान निदेशक पर हमला हुआ।
घटना के बाद शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि यदि किसी प्रकार की शिकायत थी तो उसका समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत किया जा सकता था, लेकिन सरकारी कार्यालय में घुसकर मारपीट करना गंभीर अपराध है।
कर्मचारियों ने दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि उचित कार्रवाई न होने पर वे हड़ताल का रास्ता अपनाएंगे।
ये शर्मनाक और कानून को चुनौती देने वाली स्थिति है। कि राजधानी के एक महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान में इस प्रकार की घटना ने प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग तेज हो गई है। घटना को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




शर्मनाक : देहरादून में दफ्तर के भीतर अधिकारी पर हमला,, शिक्षा निदेशक घायल..
घर की रसोई से शुरू हुआ सफर_हल्द्वानी की प्रीति सैनी बनीं सफलता की नई पहचान
सोशल मीडिया पर नेगेटिव और झूठी खबरें चलाई गईं,, कैंचीधाम ट्रस्ट ने सामने रखी सच्चाई..
Uttrakhand Bord exam : आज से 1261 परीक्षा केंद्रों में 215252 के इम्तिहान..
Haldwani में होलिका दहन इस दिन होगा_ 4 को खेली जाएगी होली..