Ad

भारी बारिश के मद्देनज़र DM देहरादून ने जारी किए यह आदेश

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून | भारी बारिश के चलते अब देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने भी स्कूलों व आंगनबाडी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश के आदेश जारी कर दिए है। यानी कल सोमवार 10 जुलाई को देहरादून जिले में सभी स्कूल कक्षा 01 से 12 तक व आंगनबाडी केंद्र बंद रहेंगे।
जारी आदेश के मुताबिक, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 09 जुलाई 2023 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 09 जुलाई 2023 से 10 जुलाई 2023 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों हेतु दिनांक 10 जुलाई 2023 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

अतएव, जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्ध शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 10 जुलाई 2023 को बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *