STF की बड़ी कार्रवाई,40 लाख की हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर धर्मवीर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान”के अंतर्गत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक और महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है। एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट ने जनपद उधम सिंह नगर के थाना रुद्रपुर क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए लगभग ₹40 लाख मूल्य की 135 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक कुख्यात नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

ऐसे पकड़ा गया तस्कर

दिनांक 07 जून की देर शाम को एसटीएफ और थाना रुद्रपुर पुलिस ने मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान गांधी पार्क के गेट नंबर 2, रोडवेज रुद्रपुर के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 135 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये आँकी गई है।

गिरफ्तार तस्कर धर्मवीर गंगवार पुत्र सोहन लाल निवासी ग्राम निस्बी, पोस्ट भैंसोड़ी, थाना मिलक, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश (55)वर्ष

प्राथमिक पूछताछ में खुलासा

पूछताछ में आरोपी धर्मवीर ने बताया कि वह यह हेरोइन मीरगंज, बरेली (उत्तर प्रदेश) से खरीद कर लाता था और उसे रुद्रपुर व आसपास के क्षेत्रों में बेचता था। उसके द्वारा कुछ अन्य तस्करों के नाम भी उजागर किए गए हैं, जिन पर जल्द ही अलग से कार्रवाई की जाएगी। STF द्वारा आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

यह सफल कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF नवनीत भुल्लर के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह व सीओ आर.बी. चमोला के निर्देशन में की गई। इस ऑपरेशन का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक STF (एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट श्री पावन स्वरुप ने किया।

STF टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:

निरीक्षक पावन स्वरुप,उपनिरीक्षक के.जी. मठपाल,उपनिरीक्षक विनोद चंद्र जोशी,एएसआई जगवीर शरण,हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह,आरक्षी वीरेंद्र चौहान,आरक्षी इसरार अहमद,आरक्षी मोहित जोशी

थाना रुद्रपुर पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक दीपक बहुगुणा,आरक्षी ताजवीर शाही,आरक्षी यशपाल मेहता

जनहित में अपील

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF नवनीत भुल्लर ने पुनः जनता से अपील की है कि ..नशे से दूर रहें और किसी भी लालच में आकर नशा तस्करी में संलिप्त न हों। यदि किसी को नशा तस्करी अथवा इससे संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी हो, तो तत्काल STF उत्तराखंड या निकटतम पुलिस स्टेशन को सूचित करें।

एसटीएफ संपर्क नंबर:
📞 0135-2656202
📞 9412029536

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page