नशेबाज ड्राइवर की कारसाज़ी से दर्जनों लोग हुए ज़ख़्मी.. कई की हालत नाज़ुक


नैनीताल : – सरोवर नगरी में उस वक़्त हड़कम्प मच गया जब नशे में धुत्त एक कार चालक ने दर्जनभर से अधिक लोगों को टक्कर मार कर गम्भीर हालत में ज़ख़्मीकर दिया । घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को हल्द्वानी हायर सेंटर रैफर कर दिया गया ।
नैनीताल के मल्लीताल स्थित नैनीताल क्लब चौराहे में रविवार दोपहर के वक्त एक कार ने दर्जनभर से अधिक राहगीरों को टक्कर मार दी । बताया गया है कि कार चालक हाई कोर्ट के समीप से ही कई गाड़ियों को टक्कर मारते हुए आ रहा था । चीना बाबा चौराहे के समीप कार चालक ने एक परिवार को टक्कर मारी जिसके बाद रोकने पर वो घबराकर तेज रफ्तार में भागने लगा । हड़बड़ाहट में चालक कुछ अन्य लोगों और मोटर साइकिलों को टक्कर मारते हुए रॉयल होटल कंपाउंड तक पहुंच गया । यहां उसकी एक्स.यू.वी.300 संख्या यू.पी.16 सी.के.1456 दीवार से टकरा गई । उत्तराखंड के पौड़ी निवासी चालक, कार में अकेला था जो नोएडा से यहां घूमने आया था । नशे में धुत्त चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया । इस बीच समाजसेवी ने घायलों को नजदीकी बी.डी.पाण्डे अस्पताल पहुंचाया जहां से गंभीर घायलों को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया । सूचना के बाद पहुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई । पुलिस ने विधिवत कार्यवाही करने की बात कही है ।

बाईट 1 :- अनिरुद्ध गंगोला, चिकित्सक ।
बाईट 2 :- धर्मवीर सोलंकी, कोतवाल ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कांग्रेसी नेताओं ने सत्ता और रसूख के दम पर दबाई जैनी की आवाज : भावना मेहरा
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में वंदे मातरम् के 150 वर्ष का उत्सव
पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल का निधन, नैनीताल ने खोया सच्चा शुभचिंतक…
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू…
दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें