Ad

दून पुलिस का फास्ट एक्शन_गंदी हरकत करने वाले ये दोनों आरोपी गिरफ्तार..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : देहरादून के मसूरी में लाइब्रेरी चौक के पास एक रेहड़ी पर चाय के बर्तन में थूकने की घटना को लेकर देहरादून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना एक वीडियो के माध्यम से सामने आई थी, जिसमें दो युवक चाय और अन्य खाद्य सामग्री बेचते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो में एक युवक बार-बार चाय के बर्तन में थूकते हुए नजर आया, जिससे लोगों की सेहत और सामाजिक, धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया गया।

ADVERTISEMENTSAd

घटना की सूचना वादी हिमांशु बिश्नोई द्वारा मसूरी कोतवाली में दी गई थी। उन्होंने वीडियो के साथ एक लिखित शिकायत भी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मामले में कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ धारा 196 (1)(बी), 274, 299, 351, और 352 के तहत मामला दर्ज किया।

देहरादून एसएसपी के निर्देश पर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। जांच में दोनों अभियुक्त नौशाद और हसन अली, जो मूल रूप से मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, घटना के बाद से मसूरी से फरार थे। यहां काबिले गौर बात ये रही कि दून पुलिस ने फास्ट सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से दोनों को आशारोडी के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी :

नौशाद पुत्र शेर अली, निवासी जमशेर कॉलोनी, खतौली, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

हसन अली पुत्र शेर अली, निवासी जमशेर कॉलोनी, खतौली, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
(हाल निवासी: गड्डी खाना, किताबघर मसूरी, देहरादून)

    पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है।

    ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
    लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

    👉 Join our WhatsApp Group

    👉 Subscribe our YouTube Channel

    👉 Like our Facebook Page

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *