पिता-भाई की गुहार पर डीएम का बड़ा फैसला : शस्त्र लाइसेंस निरस्त..


नैनीताल। पारिवारिक विवाद में बढ़ते तनाव और संभावित खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बड़ा कदम उठाया है। पिता और सगे भाई की शिकायत के बाद विकास किरौला (निवासी भुजियाघाट, नैनीताल) का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि लाइसेंसी का अपने पिता और भाई के साथ संपत्ति संबंधी विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। उपलब्ध अभिलेखों से स्पष्ट हुआ कि परिवार के भीतर गहरा वैमनस्य और भावनात्मक तनाव बना हुआ है। वहीं, पिता और भाई ने अपने जीवन को लेकर भय भी जताया था।
डीएम ने कहा कि भूमि और संपत्ति से जुड़े विवाद स्वभावतः अत्यंत संवेदनशील होते हैं और ऐसी स्थिति में शस्त्र की उपलब्धता लोक शांति और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। इन परिस्थितियों में शस्त्र का लाइसेंस बने रहना जनहित में उचित नहीं पाया गया।
सभी तथ्यों और संभावित जोखिम को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने विकास किरौला का शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के आदेश जारी किए।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ