

हल्द्वानी – सर्किट हाउस में सांसद उधम सिंह नगर नैनीताल,अजय भट्ट की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सर्किट हाउस, काठगोदाम में आज आहूत की गई।
बैठक के दौरान वक्त असमंजस के हालात पैदा हो गए जब विधायक ने हल्ला कर दिया। लालकुआं विधायक और जिलाधिकारी के बीच में जमकर बहस हुई। पूरा मामला आपदा के तहत गोला नदी में चैनेलाइजेशन को लेकर है जिसमें सिंचाई विभाग द्वारा वर्तमान में पोकलैंड लगाकर काम किया जा रहा है जबकि विधायक ने सिंचाई विभाग को काम दिए जाने को लेकर आपत्ति जताई।
वहीं जिलाधिकारी का कहना था कि उनके द्वारा वन विभाग को काम किए जाने को कहा गया है। डीएम वंदना ने विधायक से कहा आप जिससे काम करना चाह रहे हैं उससे ही करा दूंगी। इस पर विधायक ने कहा मैने ऐसा कहा ही नहीं बल्कि मेरा कहना है कि आपदा प्रभावित इलाकों में काम हो, जो कि नहीं हो पा रहा है। सांसद के सामने ही काफी लंबे समय तक यह बहस चलती रही अंत में सांसद अजय भट्ट को बीच मे आकर मामला शांत कराना पड़ा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..