शर्मनाक और दिल दहलाने वाली घटना,मौसेरे भाई ने 3 साल की मासूम से की दरिंदगी , मर्डर


उत्तराखंड : किच्छा विधानसभा क्षेत्र में लगातार अपराधों का ग्राफ बढ़ता चला जा रहा है पिछले 1 महीने से किच्छा विधानसभा क्षेत्र में लगातार चोरी फायरिंग खुलेआम जानलेवा हमले सहित तमाम तरीके की आपराधिक घटनाओं में इजाफा हो रहा है वही कल एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची कि दुष्कर्म कर उसी के रिश्तेदार ने उसकी हत्या कर दी । किच्छा के ग्राम बखपर में 20 वर्षीय नशेड़ी मौसेरे भाई ने 3 साल की बच्ची के साथ रेप कर हत्या कर लाश को छुपा दिया।
जानकारी के अनुसार इशिका 3 वर्ष पुत्री संजय कुमार की पुत्री को उसका मौसेरा भाई अजय निवासी ग्राम बरी का 11 बजे अपनी मोटरसाइकिल से बच्ची को बैठा कर यह कह कर ले गया कि तेरी मम्मी गेहूं काट रही है
उसके पास लेकर जाऊंगा लेकिन वह उसे गाओ में ही नहर किनारे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी।
वही परिवार वालों को बच्ची लापता होने पर ढूंढने से पता चला कि उसका मौसेरा भाई उसको और मोटर साइकिल पर बैठा कर ले गया है तभी बच्ची की मां अपनी बहन के घर पहुंची उन्होंने वहां अजय से पूछा लेकिन वह गुमराह करता रहा उपरांत पुलिस ने अजय को लाकर पूछताछ की लेकिन वह दिन भर पुलिस को भी गुमराह करता रहा रात्रि 9:00 बजे के आसपास पुलिस शव तक पहुंच पाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
वही परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं परिजनों का कहना है कि आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए वही मौके पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़ ने पीड़ित बच्ची के पिता से किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ की फोन पर बात कराई और विधायक तिलकराज बेहड़ ने पीड़ित पिता को दूरभाष पर सांत्वना देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार के साथ वह किसी तरीके का अन्याय नहीं होने देंगे
मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता से उनको मदद दिलाई जाएगी तथा वह अपने निजी खर्चे से उनको न्याय दिलाने का भरपूर प्रयास करेंगे


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..
हल्द्वानी में विकास कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी : विधायक सुमित
यूजीसी बिल के विरोध में हल्द्वानी में सड़कों पर उतरा सवर्ण शक्ति संगठन
BJP विधायक काऊ के खिलाफ FIR दर्ज,, शिक्षा निदेशक ने कहा_जानलेवा हमला..
Haldwani – नैनीताल जिले में 80% मैपिंग पूरी, अगले माह से SIR प्रक्रिया शुरू..