Ad

लालकुआं – धड़ल्ले से चल रहा है टैंकरों से डीजल-पेट्रोल चोरी का गोरखधंधा..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें


उत्तराखंड : हल्दूचौड़- आईओसी डिपो के टैंकरों से तेल लेकर विभिन्न क्षेत्रों को स्तिथ पंपों में सप्लाई हेतु जाने वाले टैंकरों से डीजल पेट्रोल चोरी का गोरखधंधा यहां अपनी मजबूत जड़ें जमा चुका है।

ADVERTISEMENTSAd


लालकुआं कोतवाली के हल्दूचौड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुमटी व शिवालिकपुरम कालोनी से सटे एक ट्रांसपोर्ट ब्यवसायी से प्लाट में धड़ल्ले से टैंकरों से डीजल और पेट्रोल चोरी का गोरखधंधा चल रहा है, सूत्रों के मुताबिक यह एरिया डीजल और पेट्रोल चोरों के लिए सुरक्षित बना हुआ है और सूत्रों की मानें तो यह गोरखधंधा पुलिस आईओसी डिपो के जिम्मेदारों की मिलीभगत के कारण ही होता है,यहां डिपो से निकलते ही उक्त अड्डों में भारी मात्रा में डीजल पेट्रोल उतारा जाता है।

बताया जा रहा है कि बाहरी प्रांतों से यहां बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे उक्त शातिर दिमाग तेल तस्कर इन टैंकरों से डीजल और पेट्रोल की चोरी करते हैं, ऐसा नहीं है कि इस सब से पुलिस अंजान हो सूत्रों की माने तो पुलिस व डिपो प्रबंधन का इन तस्करो को पूरा संरक्षण मिला हुआ है। इस डीजल पेट्रोल चोरी के गोरखधंधे तेल तस्कर लंबे समय से मोटी रकम वसूल कर रहे हैं।

रिपोर्ट – मुकेश कुमार(लालकुआं)

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *