

उत्तराखंड के बागेश्वर से दुखद खबर सामने आ रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के पांखू से बस में बागेश्वर आ रहे यूपी के गाजियाबाद निवासी बैंक शाखा प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बस कंडक्टर ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और परिजनों को घटना की सूचना दी। शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रख दिया गया है। वह छुट्टी लेकर अपने घर जा रहे थे।
शनिवार को केमू की पांखू- नैनीताल बस सुबह 6.20 बजे पांखू से रवाना हुई। बस में
पांखू के शाखा प्रबंधक 37 वर्षीय सुशांत संजीव सक्सेना पुत्र मनोज कुमार, निवासी राजपुरा गाजियाबाद भी बैठे। बस कंडक्टर पंकज चौहान ने बताया कि उन्हें हल्द्वानी तक जाना था।
पांखू से करीब 42 किलोमीटर दूर मनकोट में बैंक प्रबंधक का मोबाइल फोन लगातार बजने के बाद भी जब उठाया नहीं गया तो परिचालक उनके पास पहुंचा और उन्हें फोन उठाने के लिए कहा। पर वह अचेत अवस्था में पड़े मिले। उन्होंने इसकी सूचना बागेश्वर कोतवाली पुलिस को दी। करीब 14 किलोमीटर दूर बागेश्वर आकर पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..
अल्मोड़ा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन