Ad

धामी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं ये चेहरे , कल इस वक़्त होगा शपथ ग्रहण , ये हस्तियां करेंगी शिरकत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगा दी है. वहीं अब मंत्रिमंडल के नामों पर सबका ध्यान एकत्रत हो गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड सरकार के नये मंत्रिमंडल में सुबोध उनियाल, धन सिंह समेत कई नाम शामिल हो सकते हैं.

ADVERTISEMENTSAd

दरअसल, आज शाम मंत्रिमंडल के नामों पर चर्चा की जाएगी. माना जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में सुबोध उनियाल, धन सिंह, गणेश जोशी, रेखा आर्य, सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, अरविंद पाण्डेय, मदन कौशिक, ऋतु खंडूरी, किशोर उपाध्याय, सौरभ बहुगुणा के नाम शामिल हो सकते हैं. सूत्रों के अनुसार इस नए मंत्रिमंडल में कुछ पुराने मंत्रियों के नामों को हटाया जा सकता है. हालांकि अभी साफ नहीं है कि वो कौन से नाम होंगे लेकिन आज शाम तक इस पर तस्वीर साफ होने की पूरी उम्मीद है.

हार के बावजूद पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर बनेंगे सीएम

बता दें, सोमवार को विधायक दल की बैठक में खटीमा में चुनाव हारने के बावजूद पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुना गया. पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर 23 मार्च को दोपहर 3.30 बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. साथ ही कैबिनेट को भी शपथ दिलाई जाएगी. ये शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में होगा. शपथ ग्रहण की तैयारियां देहरादून के परेड ग्राउंड पर पहले ही शुरू कर दी गई थीं. हालांकि माना जाता है कि धामी के सिंहासन संभालने का फैसला पहले ही हो चुका था.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार दोपहर 3:30 बजे देहरादून के परेड ग्राउंड में 12 वे मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे, धामी के शपथ समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय नेता मौजूद रहेंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने इसकी जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण भव्य होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *