धामी सरकार ने किया बड़ा फेरबदल_कई बड़े अधिकारी पदमुक्त, अब इनको मिली कमान


देहरादून, 17 मार्च – पुष्कर सिंह धामी सरकार ने ऊर्जा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए कई शीर्ष अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है और नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
किन अधिकारियों पर गिरी गाज?
अनिल कुमार को उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के प्रबंध निदेशक पद से हटाया गया
अजय कुमार अग्रवाल को निदेशक (परियोजना), UPCL पद से पदमुक्त किया गया।
संदीप सिंघल को उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) के प्रबंध निदेशक पद से हटाया गया
अब किसे मिली कमान ?
गजेन्द्र सिंह बुदियाल को UPCL के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया
अजय कुमार सिंह को UJVNL के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया
खास बात: दोनों अधिकारियों को यह जिम्मेदारी नियमित नियुक्ति होने तक सौंपी गई है, और इसके लिए कोई अतिरिक्त वेतन नहीं मिलेगा।
ऊर्जा सेक्टर में यह बदलाव सरकार की कार्यशैली और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..