10 बड़े फैसलों पर धामी कैबिनेट की मोहर,, मेडिकल इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा..


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तराखंड सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में 10 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। फैसलों में मेडिकल छात्रों, खिलाड़ियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं।
मेडिकल इंटर्न को बड़ी राहत
राज्य के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाकर ₹25 हजार प्रतिमाह कर दिया गया है। पहले इंटर्न को ₹17 हजार मिलते थे। यानी अब हर महीने ₹8 हजार की बढ़ोतरी होगी।
मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को नौकरी का रास्ता साफ
खेल नीति-2021 के तहत अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 245 पदों पर नियुक्ति देने का प्रस्ताव मंजूर हुआ है। इसके साथ ही अपर सहायक व्यायाम के 33 पद सृजित किए गए हैं, जो मेडल विजेता खिलाड़ियों के लिए आरक्षित होंगे। इन नियुक्तियों का लाभ युवा कल्याण, परिवहन और शिक्षा समेत विभिन्न विभागों में मिलेगा।
अधिवक्ताओं का मानदेय बढ़ा
सरकारी अधिवक्ताओं के शुल्क की दरों का पुनर्निर्धारण किया गया है। सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और अधीनस्थ न्यायालयों में पैरवी करने वाले शासकीय अधिवक्ताओं के मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है।
कैबिनेट के अन्य प्रमुख फैसले
उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर रखने को मंजूरी।
उत्तराखंड कारागार सेवा नियमावली के तहत अपर महानिरीक्षक कारागार के एक पद को संवर्गीय ढांचे में शामिल करने की मंजूरी।
विधिक माप विज्ञान की सेवा नियमावली में संशोधन को हरी झंडी।
मसूरी स्थित जीएमवीएन पार्किंग की 972 गज जमीन गढ़वाल सभा को देने*ल का फैसला।
सलेमपुर में करीब 15 एकड़ भूमि ईएसआई अस्पताल के लिए देने को मंजूरी।17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इसमें मंत्री और प्रभारी मंत्री प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
एक महीने के अभियान से लेकर युवाओं और खिलाड़ियों के रोजगार तक_धामी कैबिनेट के फैसलों में सरकार ने कई वर्गों को राहत देने की कोशिश की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




10 बड़े फैसलों पर धामी कैबिनेट की मोहर,, मेडिकल इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा..
ज्योलिकोट में पूरा तंत्र एक्टिव, पानी की एक-एक बूंद की जांच..
दुनियाभर के विशेषज्ञ एक मंच पर, एमआईईटी कुमाऊं में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन..
हल्द्वानी-लालकुआं की बदलेगी तस्वीर_फोरलेन और बाईपास को मंजूरी
नैनीताल में तेल चोरों की शामत! लोगों ने एक को दबोचा, तीन भागे..