उत्तराखंड के सभी जिलों में नोडल अधिकारियों की तैनाती,प्रशासनिक निगरानी..


देहरादून : उत्तराखंड शासन द्वारा एक अहम निर्णय लेते हुए राज्य के सभी 13 जनपदों में नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। इस आदेश को विद्यालयी शिक्षा के महानिदेशक अभिषेक रूहेला द्वारा जारी किया गया। इस आदेश का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के समयबद्ध संचालन के साथ-साथ शैक्षिक गुणवत्ता, अनुश्रवण तथा प्रबंधन में सुधार लाना है।

महानिदेशालय, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड द्वारा जारी इस निर्देश में प्रत्येक जनपद के लिए एक-एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। ये अधिकारी विद्यालयों का भौतिक रूप से निरीक्षण करेंगे और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत का मूल्यांकन कर रिपोर्ट देंगे।
नोडल अधिकारियों की सूची
क्रमांक | जनपद | नामित नोडल अधिकारी | पदनाम |
---|---|---|---|
1 | पिथौरागढ़ | श्रीमती बन्दना गर्त्याल | निदेशक, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण |
2 | अल्मोड़ा | श्री कुलदीप गैरोला | संयुक्त निदेशक, एम.डी.एम. |
3 | चम्पावत | श्री शैलेन्द्र चौहान | उप निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा |
4 | बागेश्वर | श्री आनन्द भारद्वाज | संयुक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा |
5 | ऊधमसिंह नगर | श्री विनोद सेमल्टी | सचिव, विद्यालयी शिक्षा परिषद् |
6 | नैनीताल | श्री गजेन्द्र सिंह सोन | अपर निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, कुमाऊँ मण्डल |
7 | उत्तरकाशी | श्री जे.पी. काला | उप निदेशक, माध्यमिक शिक्षा |
8 | रुद्रप्रयाग | श्री अजय नौडियाल | निदेशक, माध्यमिक शिक्षा |
9 | पौड़ी | श्रीमती कंचन देवराड़ी | अपर निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, गढ़वाल मण्डल |
10 | देहरादून | श्री पदमेन्द्र सकलानी | अपर निदेशक, महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा |
11 | टिहरी | डॉ. मुकुल कुमार सती | निदेशक, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय |
12 | चमोली | श्रीमती कमला बडवाल | संयुक्त निदेशक, प्राथमिक शिक्षा |
13 | हरिद्वार | श्री बृजमोहन सिंह रावत | अपर सचिव, विद्यालयी शिक्षा परिषद् |
यह सभी अधिकारी दिनांक 7 जून से 10 जून के बीच अपने-अपने जनपदों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे क्लस्टर विद्यालयों की समग्र समीक्षा करेंगे और योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसके अतिरिक्त भविष्य की कार्ययोजना का भी उल्लेख किया जाएगा। सभी नोडल अधिकारियों को यह रिपोर्ट 11 जून 2025 तक निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, उत्तराखंड को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होगी।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com