डायट का अलग कैडर बनाने की मांग_ शिक्षा मंत्री के सामने रखा मुद्दा


हल्द्वानी। डायट में वर्षों से सेवाएं दे रहे अकादमिक सदस्यों के भविष्य को लेकर टीचर एजुकेटर फोरम ने आवाज तेज कर दी है। फोरम ने 30 सितंबर को शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन सौंपकर डायट का जल्द से जल्द पृथक कैडर बनाने और वर्तमान में कार्यरत अकादमिक सदस्यों को समायोजित करने की मांग की।
फोरम के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह मावड़ी ने कहा कि राज्य गठन के बाद से अकादमिक सदस्य प्रशिक्षण संस्थानों में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनकी विशेषज्ञता के आधार पर बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी, ब्रिज कोर्स और डीएलएड जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित होते रहे हैं। ऐसे में वर्षों से सेवाएं दे रहे सदस्यों के अनुभव और योग्यता का लाभ प्रशिक्षण संस्थानों को मिलना चाहिए।
फोरम ने मांग रखी कि समायोजन के बाद रिक्त पदों को निर्धारित योग्यता और चयन प्रक्रिया के तहत भरा जाए। साथ ही डायट से डायट अकादमिक सदस्यों के स्थानांतरण और डायट प्राचार्य पदों पर अकादमिक संवर्ग के योग्य अधिकारियों की नियुक्ति की मांग भी रखी गई।
बैठक में दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट ने भी मामले के समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला, डॉ. कैलाश प्रकाश चंदोला, डॉ. दयासागर, डॉ. संजय गुरुरानी सहित फोरम के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




डायट का अलग कैडर बनाने की मांग_ शिक्षा मंत्री के सामने रखा मुद्दा
सहकारी बैंकों पर सरकार का फोकस_ हर ब्लॉक में लगेंगे दो वित्तीय मेले, एनपीए वसूली पर धन सिंह रावत सख्त
UOU ने आंगनबाड़ी में जगाई पोषण की अलख_ जंक फूड के नुकसान बताए
300 करोड़ खर्च कर बलिया नाले का काम संदेह के घेरे में है_ नैनीताल को दुर्गापुर से क्यों नहीं जोड़ रहे
300 करोड़ खर्च कर बलिया नाले का काम संदेह के घेरे में है_ नैनीताल को दुर्गापुर से क्यों नहीं जोड़ रहे