

दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने रविवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पूछताछ के लिए सीबीआई के सामने सुबह 11 बजे पेश हुए थे. करीब आठ घंटे तक चली पूछताछ के बाद सीबीआई ने उनको गिरफ्तार कर लिया.
सीबीआई दफ्तर जाने से पहले मनीष सिसोदिया राजघाट पहुंचे थे. राजघाट पहुंचने पर उन्होंने कहा कि, मैं यहां बापू का आशीर्वाद लेने आया हूं. सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, ”मेरे ऊपर लगे आरोप झूठे हैं और मैं जेल जाने से नहीं डरता.” सीबीआई कल दोपहर के बाद मनीष सिसोदिया को राउस एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी. हो सकता है उनको वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पेश किया जाए.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’, DGP ने अपराधियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए
नैनीताल से छिना वर्ल्ड क्लास बॉक्सिंग रिंग_जहां से चैंपियन निकले, वहीं से रिंग गायब
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की सौगात
नदियों में जमा शिल्ट पर हाईकोर्ट सख्त,सरकार से जवाब तलब