दिल्ली : जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 20 मरीजों की मौत, 200 की ज़िन्दगी दांव पर..जाने पूरी खबर..

ख़बर शेयर करें

दिल्ली….प्रदेश की राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी होने से हालात दिन पर दिन खराब होते जा रहे हैं. आज दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी होने से 20 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है.

.अस्पताल प्रशासन ने बताया है कि ये सभी मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे.दांव पर लगी 200 से ज्यादा लोगों की जिंदगी- अस्पतालजयपुर गोल्डन अस्पताल के डॉक्टर डीके बालुजा ने बताया है कि अस्पताल में अब सिर्फ आधे घंटे की ऑक्सीजन बची है.

यहां 200 से ज्यादा लोगों की जिंदगी दांव पर लगी है. हमने कल रात ऑक्सीजन की कमी के कारण 20 लोगों को खो दिया.बत्रा अस्पताल में भी ऑक्सीजन की कमी-वहीं, दिल्ली में बत्रा अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डाॅ. एससीएल गुप्ता ने बताया है कि हमें एक दिन में 8 हजार लीटर ऑक्सीजन की जरूरत होती है. हमें 12 घंटे हाथ जोड़ने के बाद 500 लीटर ऑक्सीजन मिली है, अगला 500 लीटर कब मिलेगा पता नहीं? अस्पताल में 350 मरीज़ हैं और 48 मरीज़ ICU में हैं.सर गंगाराम अस्पताल को मिली ऑक्सीजन-दूसरी ओर दिल्ली के शीर्ष निजी अस्पताल सर गंगाराम अस्पताल को वार्ड में बड़ी संख्या में भर्ती मरीजों का जीवन बचाने के लिए अंतिम समय में एक ऑक्सीजन टैंकर मिल गया.

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में 500 से ज्यादा कोरोना मरीज भर्ती हैं और इनमें से 140 मरीजों को हाई ऑक्सीजन की जरूरत है.

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *