देहरादून: वातानुकूलित और CCTV समेत और भी खूबियों से अपग्रेड इलेक्ट्रॉनिक बसों को CM ने हरी झंडी दिखा कर जनता के सफर को किया आरामदेह .. जानिए क्या हैं खूबियां

GKM.News (21.02.2021) दून के लोग अब इलेक्ट्रिक बस में सफर कर सकेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दून कनेक्ट योजना के तहत शहर में इलेक्ट्रिक बस के नियमित संचालन को हरी झंडी दिखा दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बस पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत शुरू हुई यह सेवा प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे प्रदूषण पर काबू पाया जा सकेगा।

रविवार को तीन इलेक्ट्रिक बस को राजपुर रोड और दो बस को आइएसबीटी रुट पर चलाया गया। बताया कि फिलहाल बस शहर के भीतर ही चलेगी, इसके लिए न्यूनतम 10 रुपये और अधिकतम 55 रुपये किराया तय किया गया है। इस अवसर पर महापौर टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, सुनील उनियाल गामा, मसूरी विधायक गणेश जोशी, विधायक विनोद चमोली, खजान दास, जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

25 सीटें एवं एक ड्राइवर सीट दिव्यांग व्यक्तियों के लिए हाईड्रोलिक रैंप दिव्यांग व्यक्तियों के लिए व्हीलचेयर खड़ी करने की सुविधा, वातानुकूलित एवं जीपीएस सिस्टम युक्त सीसीटीवी कैमरा एवं हर सीट पर यूएसबी पोर्ट, हर सीट पर आपातकालीन बटन एवं इमरजेंसी हैमर, एक बार चार्ज करने पर लगभग 150 से 180 किमी तक सकेगी।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा
Video_टाइगर श्रॉफ पर कई राउंड फायरिंग, ड्राइवर घायल_ लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी
उत्तराखंड_ खूनी वारदात, 15-20 हमलावरों ने घेरकर युवक के सीने में मारी गोली
जागृति’ की ज्योति में निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ अंतिम चरण में