

उत्तराखंड : राजधानी देहरादून के जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला को उनके पद से हटा दिया गया है और उन्हें आबकारी मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। यह निर्णय शराब की ओवर रेटिंग और निर्धारित समय सीमा से अधिक समय तक चलने वाले बार-पब की बढ़ती घटनाओं को लेकर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, देहरादून में शराब से संबंधित अव्यवस्थाओं और नियमों की अनदेखी की घटनाएं बढ़ी थीं, जिसके चलते उच्च अधिकारियों ने यह कड़ा कदम उठाया है। कैलाश बिंजोला को देहरादून में जिला आबकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए केवल 6 महीने ही हुए थे, लेकिन इन मुद्दों ने उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए।
वर्तमान में देहरादून जिले के लिए नए जिला आबकारी अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी – खूनी सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया,,जांच शुरू..
हल्द्वानी में कार्यकारी अध्यक्ष पुष्कर का पत्रकारों ने किया स्वागत..
Haldwani : कुमाऊं प्रीमियर लीग में नैनीताल बना चैंपियन_ पिथौरागढ़ को हराया..
Haldwani में खुदी सड़क और ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की बेहद दर्दनाक मौत..
उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..