

उत्तराखंड – देहरादून : आखिरकार शुक्रवार को यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने देहरादून कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह शुक्रवार को देहरादून पहुंचा और सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद बॉबी कटारिया को जमानत मिल गई। कोर्ट ने आरोपित को 25 हजार रुपए के निजी मुचलके पर छोड़ा है।
नाटकीय ढंग से किया सरेंडर
सड़क पर शराब पीने के मामले में यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने आखिरकार नाटकीय ढंग से शुक्रवार को देहरादून की एसीजेएम संजय सिंह की अदालत में सरेंडर कर दिया है। कैंट कोतवाली में बॉबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, तब से वह फरार चल रहा था।
आरोपित ने दिल्ली की कोर्ट में किया था सरेंडर
कुछ दिन पूर्व आरोपित ने दिल्ली की कोर्ट में सरेंडर किया था, जहां उसे देहरादून लाने के लिए कैंट कोतवाली पुलिस ने बी वारंट हासिल किया था, लेकिन उसे वारंट पर नहीं लाया जा सका। लिहाजा गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने खुद ही सरेंडर कर दिया।
गुरुग्राम स्थित आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा
मामले में पुलिस पहले ही बॉबी कटारिया के गुरुग्राम स्थित आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर चुकी है। दिल्ली और देहरादून पुलिस के अपराधी बॉबी कटारिया ने पिछले दिनों दिल्ली के पटियाला कोर्ट में सरेंडर किया था। जहां से उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। 28 सितंबर को बाबी कटारिया को दिल्ली कोर्ट से जमानत मिली।
उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के मुताबिक, बाबी कटारिया के अधिवक्ता ने एक अक्टूबर को दिल्ली कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। वहीं आरोपित उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल कर चुका है।
इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था बॉबी का वीडियो
बता दें कि बीते 10 अगस्त को यूट्यूबर बॉबी कटारिया का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में बॉबी देहरादून जिले के कैंट कोतवाली के किमाड़ी क्षेत्र में रोड पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीता हुआ दिख रहा था।
इस पर डीजीपी अशोक कुमार ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दए थे। इस मामले में 11 अगस्त को कैंट थाने में बाबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भाजपा के भीतर असंतोष..? जमीनी कार्यकर्ता हाशिये पर_भुवन भट्ट
एक पासपोर्ट फोटो रखें तैयार, उत्तराखंड में SIR की शुरुआत..Book A Call with BLO
रसोई का बजट बिगड़ा, आज से महंगी हुई घरेलू गैस_सिलेंडर पर 29 रुपये बढ़े
उत्तराखंड : छात्र को नकल से रोका तो दरोगा ने कॉलेज में शिक्षकों को थप्पड़-घूसों से पीटा
कुमार विश्वास, अशोक चक्रधर और हरिओम पंवार की मौजूदगी में सीएम धामी का बड़ा संदेश